रांची: राजधानी के रातू रोड इलाके में जाम से निजात हेतु सांसद संजय सेठ ने रविवार को सर्ड परिसर में श्रमिक शेड के निर्माण का शिलान्यास किया। इस बाबत बाहर से आने वाले श्रमिकों की वजह से जाम की समस्या ना हो इसके सांसद कोष से पहल की गई है। इस बाबत ओटीसी मैदान से रातू रोड तक सड़क निर्माण का जल्द श्रीगणेश होगा।
सर्ड परिसर ओटीसी ग्राउंड के पास श्रमिक शेड का निर्माण 15 अगस्त से पूर्व ही कर लिया जाएगा। इसका शिलान्यास संजय सेठ करेंगे। इस बाबत श्रमिक भवन के निर्माण हेतु योजना बनाई गई है, ताकि बाहर से आने वाले श्रमिकों को व्यवस्थित जगह मिल सके। लोग वहां से श्रमिकों को दैनिक मजदूरी के लिए हायर कर सके। इस बाबत संजय सेठ ने कहा कि जल्द ही सर्ड कार्यालय से लेकर रातू रोड चौक तक सड़क कालीकरण का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। इस बाबत डीसी राय महिमापत रे ने श्रमिक शेड को लेकर कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जल्द इसका काम पूरा करवाया जाएगा, ताकि बाहर से आने वाले श्रमिकों को परेशानी ना हो। आम लोग भी सुविधा पा सकें।