कोडरमा/ रांची: अनटाइड फंड से नाली के लिए 50 लाख की स्वीकृति

सीएम के निर्देश पर कोडरमा डीसी ने रिलीज की राशि
4.3 किलोमीटर नाली का निर्माण होगा
रांची: मुख्यमंत्री जनसंवाद में मंगलवार को बासोडीह के ग्रामीणों द्वासरा पतालडीह- देवड़ी- गावां- सतगावां पथ स्थित बासोडीह में 4.3 किमी सड़क किनारे नाली निर्माण की मांग की। सीएम ने त्वरित कार्रवाई करते करते हुये इसे लेकर डीसी कोडरमा को अनटाइड फंउ से 50 लाख रुपये निर्गत करने का निर्देश दिया, जिसके बाद राशि स्वीकृत कर दी गई।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/cm-raghuvars-tough-stand-said-the-ruler-should-not-be-a-servant

सूचना भवन में आयोजित सीधी बात कार्यक्रम में कोडरमा जिला के सतगांवा प्रखंड के ग्रामीणों ने सीएम को बताया कि नाली निर्माण नहीं होने की वजह से पानी उनके घरों में प्रवेश कर जाता है व उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसे बाद संज्ञान लेते हुये सीएम ने डीसी को नाली निर्माण का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सीएम के आदेश का अनुपालन करते हुए कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल कोडरमा को नाली निर्माण के लिए जिला के अनटाइड फण्ड से तत्काल 50 लाख रुपये स्वीकृत किया। जल्द ही उक्त सड़क के किनारे नाली निर्माण की शुरू होगा।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More