नये ट्रैफिक नियमों पर बोले पूर्व मंत्री
रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री और झारखंड कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय ने भाजपा सरकार को आड़े हाथो लेते हुए जमकर कटाक्ष किया है। एक कार्यक्रम के दौरान सहाय ने नये मोटर कानून पर दो टूक कहा, कि भय से कहीं और किसी समाज को नहीं चलाया जा सकता है। कहा कि झारखंड का निर्माण कांग्रेस के कारण हुआ है। कांग्रेस के साथ क्षेत्रीय पार्टियों ने झारखंड की लड़ाई लड़ी है।
सुबोधकांत ने कहा कि भाजपा झारखंड बनने के खिलाफ थी और प्रदेश की बदहाली हेतु पूर्णतौर पर भाजपा की सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। जबकि भाजपा धु्रवीकरण की वजह से चुनाव जीतती है, जो समाज के दृष्टिकोण से ठीक नहीं है। कहा कि कांग्रेस सिर्फ व सिर्फ मुद्दों की राजनीति करती है। पूर्व मंत्री चुनाव में हार के लिए ईवीएम को जिम्मेदार ठहराया।
सुबोधकांत ने कहा कि आनेवाले समय में ईवीएम को लेकर खुलासे होंगे। कहा है कि भाजपा का उदय मोदी फैक्टर है। हमने भाजपा की तरह राजनीति नहीं की है। नये मोटर कानून के बाबत उन्होंने कहा कि सरकार जनता पर भय बनाकर काम कराना चाहती है। उन्होंने नये ट्रैफिक काननू को गलत करारते हुए कहा कि इसमें तत्काल बदलाव की जरूरत है। सोनिया गांधी को फिर अध्यक्ष बनाये जाने के सवाल पर सहाय ने कहा कि राहुल गांधी को अध्यक्ष पद नहीं छोड़ना चाहिए था। कहा कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए कोई एक जिम्मेदार नहीं। सहाय ने कहा कि तीन महीने अध्यक्ष नहीं रहने से पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है। सहाय ने कहा है कि आर्टिकल 370 को हटाकर जम्मू-कश्मीर में लोगों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया है।