रामगढ़: बदलाव यात्रा के सभा में शामिल होंगे हेमंत सोरेन

रामगढ़: झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बदलाव यात्रा निकाली गई है। इसी क्रम में रामगढ़ छावनी परिषद के फुटबॉल मैदान में भव्य आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष विनोद किस्कू ने बताया कि पूरे झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से बदलाव यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में जेएमएम अध्यक्ष हेमंत सोरेन रामगढ़ आ रहे हैं। सभा जिला कार्यालय से जुलूस के रुप में निकाली जाएगी, जो छावनी परिषद के फुटबॉल मैदान में सभा के रूप में तब्दील हो जाएगी। किस्कू ने बताया कि इस बदलाव यात्रा में हजारों के तादात में लोग मौजूद रहेंगे।
कहा कि झारखंड सरकार के गलत नीतियों की वजह से प्रदेशवासियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आगे उन्होंने कहा कि प्रदेश में गरीबों की कोई नहीं सुन रहा है , बेरोजगारी भी चरम सीमा पर है और इन सब का समाधान झारखंड मुक्ति मोर्चा के सरकार बनाने के बाद ही होगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास झारखंडियों को अपने बयान से दिग्भ्रमित कर बरगलाने का काम कर रहे हैं। इस बाबत जिला सचिव विनोद महतो, केंद्रीय सदस्य भुनेश्वर महतो (भुनु बाबू), खुर्शीद आलम ,साजिद आलम, जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मो तबीब अंसारी, अरुन बनर्जी, विनित प्रभाकर, उमेश सिंह भोगता, विश्राम मांझी, बिरजू मांझी, नरेश हासदा, रामकुमार माझी, रामचरण महतों, राजेश गिरी, दुर्गा प्रशाद महतों, सुखलाल महतों, कन्हैया कुमार ठाकुर, महेंद्र मिस्त्री, गीता देवी, वीना देवी, जगरनाथ महतो मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More