चाईबासा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर रामेश्वर उरांव से पश्चिम सिंहभूम जिले के कांग्रेसियों ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय रांची में शिष्टाचार मुलाकात की। मौके पर डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सभी को तैयार रहने के लिए कहा समय चुनौतीपूर्ण है। आप सभी कांग्रेसी आगामी विधानसभा चुनाव में लग जाएं।
शिष्टाचार मुलाकात करने वालों में कृष्णा सोय, मायाधर बेहरा, त्रिशानु राय, तुरी सुंडी, साधुचरण बारजो, बिरसा कुंटिया, घनश्याम मुंदुईया, संतोष सिन्हा, धनश्यााम गागराई, नीरज कुमार झा, सुखलाल हेम्ब्रम, बासुदेव सिंकु, बैजनाथ निषाद, चंद्रमोहन तापेय, कारा निषाद, सूर्य कुमार हेंब्रम,चंद्रशेखर सिंह कुंटिया, सचिदानंद पिंगुवा सहित कई लोग शामिल थे ।