चंद्रप्रकाश के लिये जनसंपर्क

गिरिडीह: डुमरी के गलागी, ठाकुरचक, रामनगर, कोरियाडीह, नगरी व निमियाघाट क्षेत्रों में एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी ने जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को वोट देने पर नरेंद्र मोदी देश के दुबारा प्रधानमंत्री बनेंगे, तभी देश का विकास हो सकता है. इसको लेकर उन्होंने लोगों से अपने पक्ष में वोट मांगा. कार्यक्रम में भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता मौजूद थे.
वहीं कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए आजसू उम्मीदवार चंद्र प्रकाश चौधरी ने वर्तमान विधायक सह महागठबंधन के उम्मीदवार जगरनाथ महतो पर हमला बोलते हुए कहा कि आज भी यह क्षेत्र पिछड़ा हुआ है. यहां का समुचित विकास नहीं हो पाया है. आज भी यहां शिक्षा, सड़क, सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग यहां से पलायन कर रहे हैं. इसको लेकर उन्होंने अपने पक्ष में वोट मांगा और कहा कि मेरे जीतने के बाद क्षेत्र का विकास तेजी से होगा और देश में बचे हुए कामों को भी नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद तेजी से अधूरे कामों को पूर करेंगे और देश में एक मजबूत और सशक्त प्रधानमंत्री को बनाना बहुत जरूरी है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More