PM LIVE: कुछ ही देर में शुरू होगा प्रधानमंत्री का रोड शो, चप्पे-चप्पे पर तैनात सुरक्षाकर्मी

रांची : अब से कुछ ही देर में शुरू होगा पीएम मोदी का रोड शो। शाम 6 बजे पीएम बिरसा मुंडा एअरपोर्ट पहुंचेंगे और बिरसा चौक होते हुए वो राजभवन जाएंगे। एअरपोर्ट से लेकर बिरसा चौक तक का ये रोड शो तकरीबन 10 मिनट का होगा। झारखंड में पहली बार इस तरह के रोड शो का आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखते हुए शहर में पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई हैं। रोड शो को लेकर पुलिस अलर्ट है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात किये गए हैं। पीएम मोदी की सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए रांची में किशोरगंज से अरगोड़ा तक पुलिस कड़ाई से चेकिंग कर रही है। यहाँ से गुजरने वाली गाड़ियां और हर एक बिल्डिंग की जांच हो रही है।
इतना ही नहीं तमाम बिल्डिंगों में भी जवानों की तैनाती की जा रही है, ये सारी व्यवस्था सुरक्षा के मद्देनजर से की गयी है। बता दें कि रांची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर रांची पुलिस हाई अलर्ट पर है। इसी कड़ी में बीती रात शहर के होटलों और लॉज को पुलिस ने खंगाला। होटलों में ठहरे हर व्यक्ति की पहचान, उनके ठहरने का उद्देश्य सहित सभी पहलुओं को पुलिस ने खंगाला। संदिग्ध लगने पर संतुष्ट होने तक पूछताछ भी की गई। रांची पुलिस का विशेष फोकस राजभवन और एयरपोर्ट के आसपास है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More