हिंडालको प्रकरण, दोषी अधिकारी पर कार्रवाई करे सरकार: कांग्रेस

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाॅ एम तौसीफ ने प्रशासनिक व कंपनी के अधिकारी मिलकर मूरी के हिंडालको स्थित काष्टिक तालाब धंसने के मामले की लीपापोती कर रहे हैं। उनका दावा है, कि इसके मलबे में कई लोग दबे है और 60 से भी ज्यादा लापता है। कई घरों तक तक इसका मलबा पंहुच चुका है।
डाॅ0 तौसीफ ने कहा है कि रघुवर सरकार, माइंस के अधिकारी व हिंडालको के शीर्ष अधिकारी के मिलीभगत के कारण यह हादसा हुआ। समय रहते अगर हिंडालको कम्पनी के अधिकारी व सरकार सुरक्षा मानकों के अन्तर्गत काम करती तो इसे रोका जा सकता था। यह भी कहा कि यदि सरकार व माइनिंग विभाग राज्य में माइनिंग करने वाली कंपनियों पर माइनिंग नियमावाली के तहत पैनी नजर नहीं रखेगी तो आने वाले दिनों में इस तरह की घटनाएं घटती रहेंगी और राज्य के गरीब मजदूर अपनी जाने गवांते रहेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कई कंपनियों द्वारा उत्खनन कार्य करने के दरमियान नियमों की धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने अविलंब इस मामले में दोषी हिडलकों के शीर्ष अधिकारियों पर तत्काल सरकार कार्रवाई करें व दुर्घटना में हताहत लोगों की सहायता करने के साथ उचित मुआवजा दे।

