अगला लक्ष्य दो- तिहाई बहुमत: रघुवर

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनका अगला मिशन प्रदेश के विधानसभा चुनाव में दो तिहाई बहुमत प्राप्त करते हुये सरकार बनाना है। वे आज प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। दास ने प्रबंधन के सभी विभागों के कार्यों की सराहना की व कहा कि कुशल प्रबंधन व समन्वय से ही पार्टी ने प्रदेश में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कहा कि प्रदेश में महागठबंधन को धराशाई करने के पीछे भी कार्यकर्ताओं व उनेक प्रबंधन का बड़ा रोल है। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने प्रबंधन समिति के सदस्यों को जीत में भूमिका निभाने हेतु बधाई दी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More