रामगढ़: रामेश्वर व उनकी नई टीम को बधाई

रामगढ़: जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान व कांग्रेस नेत्री सह जिप सदस्य ममता देवी दिल्ली से रांची लौटने पर कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में बुधवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष डाॅ रामेश्वर उरांव सहित पांचों कार्यकारी अध्यक्षों इराफान अंसारी, केशव कमलेश महतो संजय पासवान, मानस सिन्हा व राजेश ठाकुर को बुके देकर बधाई दी।
कांग्रेसियों ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए जो फैसला लिया गया है, वो मील का पत्थर साबित होगा और आने वाला विधानसभा चुनाव में झारखंड प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। मौके पर सुधीर मंगलेश, मनोज पुझर, हेमंत चौधरी, विकास कुमार, गौरीशंकर महतो, कमलेश कुमार, उतम कुमार, छोटन कुमार, विरेंद्र कुमार, मुकेश महतो, तस्लीम अंसारी, मानिक पटेल, हेमंत महतो आदि लोग मौजूद थे ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More