बगोदर:प्रखंड के पूर्व विधायक सह भाकपा माले केंद्रीय कमेटी के सदस्य विनोद कुमार सिंह ने देश की नई सरकार व नई सांसद अन्नपूर्णा देवी से जनता को ढेरों उम्मीेदें हैं। जिस आशा के साथ जनता ने एक बार फिर भाजपा को वोट देकर मस्तक पर बैठाया है, इस उम्मीद को पूरा करने का दायित्व निर्वाचित सांसद का है।
विनोद सिंह ने कहा कि बगोदर विधान सभा क्षेत्र के बगोदर और सरिया में कई ज्वलंत समस्याएं हैं। इन समस्याओं से जनता से जनता को रोज दो- चार होना पड़ रहा है। इन समस्याओं में सरिया में ओवरब्रिज का अब तक नहीं बनना, बगोदर इलाके में जीटी रोड सिक्स लेन चौड़ीकरण व गैस पाइप लेन की कंपनी के द्वारा भू -अधिग्रहण के एवज में किसानों को वाजिब मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया जाना आदि शामिल है। इसके अलावा प्रवासी मजदूरी का मामला भी एक बड़ी समस्या है।[URIS id=8357]
शनिवार को बगोदर स्थित पार्टी कार्यालय में मीडियाकर्मियों से बात करते हुये कोडरमा की नवनिर्वाचित सांसद अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी। कहा कि यहां की समस्या के समाधान हेतु सांसद को आगे आना होगा। कहा कि सरिया में ओवरब्रिज नहीं बनने के कारण पूर्व सांसद डॉ रवींद्र राय के प्रति जनता में असंतोष की भावना थी। कहा कि इलाके में प्रवासी मजदूरों का मामला भी एक बड़ी समस्या है। लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत के बाद भी सरकार के द्वारा पीड़ित परिजनों को सहायता नहीं की जा रही है। प्रवासी मजदूरों के हित में नई नीति बनाने की आवश्यकता है। कहा कि अफगानिस्तान में इलाके के तीन मजदूर एक साल से अगवा है। दो महीने पूर्व अगवा मजदूरों में एक की वापसी की खबर आई थी, इसके बाद उसके परिजनों को दिल्ली भी बुलाया गया, मगर अबतक न तो मजदूर और न हीं उनके परिजन दिल्ली से घर लौटे हैं। उन्होंने अगवा मजदूरों के मामले को स्पष्ट करने की मांग की है।