मोबाइल दुकान से लाखों की चोरी, प्रशासन सुस्त

खोरीमहुआ(गिरिडीह): धनवार पुलिस प्रशासन के काम पर सवाल खड़ा करते हुए चोरों ने एक बार फिर धनवार थाने से महज 500 मीटर की दूरी से 11 लाख 35 हजार के मोबाइल सहित कई सामग्री ले उड़े। धनवार के अहम हिस्से के तौर पर जाने-जाने वाले गाँधी चौक जहाँ प्रखण्ड कार्यालय, रेफरल अस्पताल, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आवास सहित धनवार पास पड़ाव स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने गाँधी चौक के ब्लॉक रोड में स्थित रविवार रात को भेंडीलेटर तोड़कर लाखो की मोबाइल ओर एक लैपटाप की चोरी कर भाग जाने में सफल रहा। पिछले कुछ महीनों से ग्रामीण क्षेत्र सहित धनवार बाजार में नही रुक रहा है चोरी की वारदात।

वहीं सातिर चोरों ने दुकान में लगी सी.सी.टीवी कैमरा को नष्ट कर दिया। माने तो चोरी की घटना को अंजाम देने में चोरों को दो से तीन घण्टा लगा होगा। चोरी की घटना के बाद मोबाईल दूकान के संचालक अजीत कुमार ने बताया की रोज की तरह हम दूकान बन्द कर नो बजे सोने के लिए घर चले गये थे। जब प्रत्येक दिन की तरह सोमवार सुबह दूकान खोलने आया तो देखा की मेरी दूकान की बोर्ड निचे लटक रहा है तथा भेंटिलेटर टूटा हुआ है जब ताला खोलकर अंदर देखा तो मेरे दूकान में रखी अलमीरा से सभी मोबाईल गायब है।

जबकी धनवार पुलिस के द्वारा दो महीने के अंदर कई कांडों के अभियुक्त सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। बावजूद चोरों के द्वारा लगातार घटना को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से पुलिस प्रशासन के द्वारा चोरी कांड का उदभेदन में धिमी गती होने के कारन क्षेत्र में चोरी की घटनाये बढ़ गई है जिससे चोरो का मनोबल बढ़ा हुआ है पहले तो चोर धनवार बाजार में मोटर साइकिल चोरी की घटनाओ को ही अंजाम दे रहे थे।

चोरों ने चौथे स्तम्भ को भी नही छोड़ा: कुछ दिनों पूर्व एक पत्रकार की मोटरसाइकिल चोरो ने गांधी चौक स्थित अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय के सामने एलआईसी कार्यालय से चोरो ने उड़ा लिया था। पत्रकार ने धनवार थाना में मामला भी दर्ज कराया, लेकिन आज तक इसका भी उदभेदन पुलिस नही कर सकी है।

घटना के सम्बंध में धनवार थाना में लिखित तौर पर घटना की जानकारी दी गयी है। वही धनवार पुलिस घटना के बाद से जाँच में जुट गई है। वहीं धनवार विधायक राजकुमार यादव ने पीड़ित दुकानदार से मिलकर घटना की जानकारी ली तथा प्रशासन से जल्द घटना के उदभेदन करने की मांग की है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More