झामुमो को संघर्ष नहीं प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए: मंत्री निलकंठ सिंह मुण्डा

  • पत्रकारों से बातचीत में झामुमो पर पलटवार किया
संतोष वर्मा
चाईबासा: सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने झामुमो के संघर्ष यात्रा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झामुमो को संघर्ष यात्रा नहीं प्रायश्चित यात्रा निकालना चाहिए।
झामुमो ने कभी भी आदिवासियों के हित में काम नहीं किया, इसलिए झामुमो को प्रायश्चित करते हुए आदिवासियों के बीच जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि विपक्ष में रहकर लोग ऐसी बातें करते हैं, लेकिन जनता सबकुछ जानती है और समझती है।
कोल्हान में पांच दिवसीय संघर्ष यात्रा के दौरान झामुमो ने भाजपा पर आदिवासियों की जमीन छीनने का साजिश करने आरोप पर मंत्री ने झामुमो पर ही पलटवार करते हुए कहा कि देश में अब तक जितने भी कल- कारखाने, उधोग-धंधे, सडक बनें, लाखों लोग विस्थापित हुए, जिन्हें आज तक न मुवाबजा मिला और न नौकरी, यह सब कांग्रेस और झामुमो के ही सरकार में हुआ, लेकिन भाजपा की सरकार में एक भी व्यक्ति विस्थापित नहीं हुआ। इसका जवाब तो झामुमो को ही देना चाहिए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More