चंदनकियारी: प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक, कई मुद्दे पर चर्चा

चंदनकियारी: प्रखंड कांग्रेस कमिटी का महत्वपुर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष देवाशीष मंडल की अध्यक्षता में हुई। जिसमें मुख्य रूप से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जन्म जयंती कि तैयारी, आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी एवं परिवहन नियमावली 2019 के कारण जनता की परेशानियों पर विस्तार रुप से चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम गांधी वादियों को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी जन्म जयंती के अवसर पर जनहित से सम्बंधित कार्यक्रम जैसे रक्तदान, मरीजों के बीच फलदान आदि कार्यक्रम करें, आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी निर्धारित कर ग्रामीण क्षेत्र में कार्यक्रम चलाये एवं परिवहन नियमावली 2019 लागू कर भाजपा सरकार अपनी असली चेहरा को उजागर किया।
यह सरकार अब प्रजातांत्रिक नहीं, राजतंत्र जैसी बर्ताव शुरू कर दिया है। अगर जनता भाजपा सरकार का विरोध अभी भी नहीं किया तो दुर्गति सहने के लिए तैयार रहें। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला के वरीय उपाध्यक्ष शुशील झा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहोल है, अभी तक करोड़ो लोग बेरोजगार हो चुके हैं, रोजगार का सृजन नहीं और सरकार जनता से लुटने का काम कर रही है । चंदनकियारी के प्रभारी लालमोहन लायक ने कहा भाजपा सरकार लोगों का ध्यान भटकाने के लिए प्रतिदिन नया- नया कार्यक्रम लागू कर चर्चा में बने रहना चाह रही है ताकि देश को लुटने का विरोध जनता ना कर पाये।
देवाशीष मंडल ने सभी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारी में लगजाने, वाहन नियमावली मे सुधार नहीं किया तो सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करने एवं दो अक्टूबर को राष्ट्र पिता महात्मा गांधी कि जन्म जयंती के अवसर पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम करने की बात कही। बिरंची माहथा ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरते हुए कहा कि आनेवाला दिन कोंग्रेस का है इसलिए सभी मिलकर काम करें।
कार्यक्रम में अशोक श्रीवास्तव, शुशील झा, लालमोहन लायक, बिरंची माहथा, जलेस्वर दास, इम्तियाज अंसारी, व्रजनन्दन प्रसाद, महाराज माहथा, प्रफुल्ल गोप, सुभाष शर्मा, बनमाली बाउरी, शिस्टिधर महतो, मोहन महतो, युधिष्ठिर माहथा, जयदेव रजवार, हरेन गोप, रहमगुल अंसारी, गणेश सिंह चौधरी, लक्ष्मी नारायण ठाकुर, पेलाराम महतो, गुडेल माहथा, जलधर घोष, पार्वती रजवार, सपन गोप, निर्मल दत्तो, आलीमुद्दीन अंसारी, मिठू मल्लिक, राजु सिंह, कांदन हाँसदा, देबु माझी, ललित परमाणिक, धीरेन महतो, चमेली देवी, सैरुन नीशा, उमावती रजवार, जलेस्वर महतो, महेश्वर चौधरी, सुभाष बाउरी, सुनीता देवी, प्रमीला देवी आदि उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More