रामगढ़: भाजयुमो की बैठक में सदस्यता बढ़ाने पर जोर

रामगढ़: जिले के मरार स्थित धनेरा मोड में गुरुवार को भाजपा युवा मोर्चा की बैठक नगर परिसर अध्यक्ष सुनील प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री अनिल कुमार सोनी किया। इस मौके पर भाजपा सदस्यता अभियान के अलावे संगठन पर्व पर बातें की गई। तय किया गया कि अधिकाधिक सदस्यों को पार्टी से जोड़ना है। इस बाबत 4 अगस्त को भाजयुमो के सभी अधिकारी व कार्यकर्ता दिनभर पार्टी के लिए समय देंगे। मिस कॉल करवा कर भाजपा से सभी को जोड़ने का काम किया जाएगा। बैठक में भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह सदस्यता प्रभारी प्रवीण महतो, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी दुष्यंत पटेल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष संजीव कुमार बावला, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, धर्मेंद्र उमाशंकर, विनोद सिंह, उमेश यादव, रंजीत प्रसाद, गणेश सिंह, लक्ष्मण रजवार, रामचल मुंडा, जयनंदन प्रसाद, सवेरा साव, अनिल यादव, राजेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[URIS id=9499]

