शनिवार को भाजपा संसदीय दल की बैठक

- झारखंड से निर्वाचित सांसद जायेंगे
स्टेट ब्यूरो: भाजपा ने 17वीं लोकसभा के लिये झारखंड से निर्वाचित सभी सांसदों को दिल्ली तलब किया है। वे शनिवार को होनेवाली संसदीय दल की बैठक में भाग लेंगे। इसमें शिरकत करने के लिये भाजपा के 11 व सहयोगी आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी दिल्ली जा रहे हैं। संसदीय दल की बैठक में पीएम पद के लिए नरेंद्र मोदी का इस बाबत चयन किया जायेगा।
[URIS id=8357]

