पीएम की मन की बात सुनकर कार्यकर्ता हो रहे कर्मठ

खोरीमहुआ: धनवार में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कई मतदान केंद्रों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। यह मन की बात वर्ष 2017 का अंतिम संस्करण है। कई स्थानों पर भाजपा ने इसके लिए बड़े स्तर पर तैयारी की थी। डोरंडा के मतदान केंद्र संख्या 269 में सुशील मोदी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ जबकि सिरसाय पंचायत में दिलीप पांडेय की अध्यक्षता में दसरेडीह में मन की बात सुनी गई। डोरंडा में नरेंद्र मोदी एप्प के ज़रिए व रेडियो पर भी कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। कार्यक्रम के बाद कार्यकर्ताओं ने विचार विमर्श भी किया। भाजपा महामन्त्री विवेक विकास ने कहा कि मोदी जी ने नवयुवकों को सामाजिक जीवन में भागीदारी करने का आवाह्न किया। कहा कि नए वर्ष 2018 में 18 साल के हो रहे नवयुवकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भाजपा जागरूक करेगी। इस दौरान सुबोध मोदी, मण्डल मीडिया प्रभारी सतीश राम, अनिल पासवान, पवन पांडेय, पंकज पांडेय, दिगम्बर वर्मा, राहुल सिन्हा, मानस कुमार, मुंशी यादव, उमेश महतो, सुरेंद्र यादव, विपिन यादव सहित कई लोग उपस्थित थे। मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी देश के लोगों से अपने विचार साझा करते हैं और आम लोगों के द्वारा दिये सुझाव को श्रोताओं को अवगत कराते हैं।

