महाराष्ट्र व हरियाणा में अहंकार की हार: डॉ जमाल

हजारीबाग: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के जोनल प्रवक्ता डॉ जमाल अहमद ने महाराष्ट्र, हरियाणा के साथ 18 राज्यों के 51 विधानसभा व 2 लोकसभा के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोस चुनाव के बीते अभी चार माह भी नहीं हुए, कि भाजपा अपनी आधी सीटों को भी नहीं बचा सकी। यह मोदी और अमित शाह के अहम और वहम की हार है।

डाॅ जमाल ने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा द्वारा 220 और 75 के गुरुर वाले नारों को जनता ने चकनाचूर कर दिया है, क्योंकि वहां की जनता के ज्वलंत मुद्दों पर सत्तारूढ़ सरकार ने चुप्पी साध ली थी। यही कारण रहा कि जनता ने पूरी तरह से इन्हें नकार दिया है।

हरियाणा के अधिकांश मंत्री चुनाव हार गये हैं, इसकी प्रकार आने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जनविरोधी रघुवर सरकार की 65 पार के नारे को यहां नकारने को आतुर है। उन्होंने कहा कि अधिकांश मंत्री जनविरोधी कार्यों की वजह से चुनाव हारेंगे। डाॅ जमाल ने दावा किया कि जनता ने इस बार भाजपा को बाहर करने का मन बना लिया है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More