लालू जी की तबीयत में हो रहा सुधार, लेकिन बेहद इलाज की जरुरत: उपेंद्र

पूर्व मंत्री भोला राय ने भी की मुलाकात
रांची: रिम्स में इलाजरत राजद सुप्रीमो लालू यादव से मिलने शनिवार को उपेंद्र कुशवाहा और पूर्व मंत्री भोला राय पहुंचे। दोनों नेताओं ने लालू यादव के स्वास्थ्य के बारे में पूछा। इसके बाद पत्रकारों से बातें करते हुए श्री कुशवाहा ने कहा कि लालू जी की तबीयत तो निष्चित तौर पर सुधर रही है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बेहतर इलाज की आवश्यक्ता है। कहा कि झारखंड में होनेवाले विधानसभा चुनाव को लेकर भी श्री यादव से बातें हुई हैं।
श्री कुशवाहा ने कहा कि ये तो निश्चित है, कि जब लालु जी से मुलाकात हुई है तो उनके साथ राजनीतिक बातें होगी हीं। कहा कि बिहार में भी अगले साल चुनाव होगा, तो इस पर भी बातें हुईं। हम सामूहिक रुप में चुनाव लड़कर महागठबंधन की सरकार बनाएंगे। कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से धवस्त हो चुकी है और हालात ऐसे हैं, कि नीतीश कुमार की सरकार का जाना तय है। झारखंड में विधानसभा चुनाव महागठबंधन के साथ लड़ने की बात पर कहा हम महागठबंधन में हैं ही। अभी अंतिम रूप से यह तय होना बाकी है। यहां की हमारी स्थानीय इकाई इस मामले को देखेगी। बिहार में पोस्टरबाजी पर कहा कि अब बिहार में नीतीश कुमार की दाल नहीं गलने वाली है। इनके साथ रणविजय सिंह भी रिम्स में पहुंचे थे।
श्री यादव का इलाज कर रहे डाॅक्टर डीके झा का कहना है कि लालू प्रसाद का किडनी 40 प्रतिशत काम कर रहा है। इसमें अभी भी उतार-चढ़ाव जारी है, लेकिन हालात सामान्य है। उनका घाव भर गया है। उन्हें चार की जगह रोज दो अंडे दिये जा रहे हैं। आगामी दो से तीन सप्ताह के भीतर उनके किडनी के हालात का भी स्टेटस मिल जाएगा। डॉक्टर ने कहा कि अभी डायलिसिस की जरूरत नहीं है। किडनी फंक्शन जब 15 प्रतिशत पर आ जाता है, तब डायलिसिस किया जाता है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More