लालू यादव समेत सभी दोषियों को हजारीबाग की खुली जेल में रखा जाएगा

रांची: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाले से जुड़े एक मामले में रांची स्थित सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने 3.5 साल की सजा सुनाई है। कोर्ट ने लालू यादव पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। लालू यादव के साथ कोर्ट ने इस केस में अन्य 15 दोषियों को भी सजा सुनाई। कोर्ट से सजा मिलने के बाद अब लालू यादव समेत सभी 16 दोषियों को हजारीबाग की खुली जेल में रखा जाएगा।
कोर्ट से सजा मिलने के बाद लालू यादव को अब रांची की बिरसा मुंडा जेल से हजारी बाग हजारीबाग की खुली जेल में शिफ्ट किया जाएगा। लालू यादव को सजा सुनाए जाने के से पहले जज शिवपाल सिंह ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि आपके लिए ओपन जेल ही सही रहेगी क्योंकि आपको गाय पालने का अनुभव ही है। लालू यादव को जब सजा सुनाई जा रही थी उस वक्त वो जज के सामने हाथ जोड़ कर खड़े थे।

