कोडरमा: गांधीजी की जयंती के अवसर पर बुधवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के केंद्रीय सचिव संतोष सहाय के नेतृत्व में स्वराज स्वाभियान यात्रा निकाली गई। इस दौरान केंद्रीय सदस्य अजीत बरनवाल की अध्यक्षता में दूधी माटी से चलकर महात्मा गांधी चौक पर पहुंच कर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने इस दौरान गांधी के विचारों को जन जन तक पहुंचा कर लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। इस अवसर पर प्रकाश कुमार, विकास कुमार, शंभू वर्णवाल, नवीन गुप्ता, मोहम्मद हसनैन, पंकज मेहता, राजू रंजन सिन्हा, आदर्श कुमार, अमन कुमार, शिवम सिंह, अरविंद पांडेय, आशा देवी, चिंता देवी, अजित यादव, अमित कुमार सहित कई लोग शामिल थे। पार्टी का मानना है कि राज्य में हर वर्ग के लोगों को समानुपातिक भागीदारी उसकी आबादी के अनुपात में मिले, इसके लिए आजसू पार्टी लगातार संघर्षरत है।