कोडरमा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार बुधवार की शाम झुमरी तिलैया के अलका स्टोर चौक पर जिला कांग्रेस के बैनर तले मोटर वाहन एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा संशोधन कर फाइन की राशि में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में केंद्र की भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने कहा सरकार समय- समय पर तुगलकी फरमान जारी करती है व जन विरोध होने पर बैकफुट पर आ जाती है।
कहा कि कभी जीएसटी तो कभी नोटबंदी और अब मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन कर निश्चित रूप से मध्यम एवं गरीब वर्ग को परेशान करने का काम यह सरकार कर रही है। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका सड़क से लेकर सदन तक विरोध करेगी। पूर्व जिलाध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि नारायण वर्णवाल, उपाध्यक्ष रामलखन पासवान, तुलसी मोदी संजय कुमार शर्मा व युवा नेता सईद नसीम ने संयुक्त रुप से कहा कि केंद्र व राज्य सरकार को संशोधित मोटर कानून वापस लेकर आमजन को राहत देना होगा। नगर अध्यक्ष प्रभात कुमार, राम गणेश स्वर्णकार, असंगठित कांग्रेस अध्यक्ष भागीरथ पासवान, महासचिव संजय सेठ, सुरेश मोदी, राजेश यादव, साउथ खान, अरविंद सेठ, मोहम्मद जहीर उद्दीन, विकी केसरी, कुंदन लाल, मोहन साहू, विशाल कुमार, लक्ष्मण विश्वकर्मा, पूर्व महिला अध्यक्ष केसरी देवी, डोमन साहू, गुड्डू कुमार, चिंटू कुमार, लोहरी साहू, मोहम्मद कलीम उद्दीन, अजहर मसूद, ब्रह्मदेव कुमार सहित अन्य कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार व परिवहन मंत्री के खिलाफ नारे लगाए।