धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि कीर्ति आजाद 1983 वर्ल्ड कप जीते हैं, लेकिन वो तो जीरो पर आउट हुए थे व इसी तर्ज पर यहां भी इसी प्रदर्शन को दोहराते हुये जीरो पर आउट होंगें।
कहा कि लगातार विरोधियों द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि सांसद के कारण हवाई अड्डा धनबाद से बाहर चला गया, जबकि सचाई है कि हवाई अड्डा धनबाद आया ही नहीं, तो गया कैसे ? इसके लिए हम सभी प्रयासरत हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि रांची के बाद दूसरा बड़ा एयरपोर्ट धनबाद में होगा। विधायक ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा धनबाद सांसद को नाकारा कहते हैं, वो सीधे जनता को नाकारा कह रहे हैं, क्योंकि धनबाद की जनता मूर्ख नहीं है कि 25 सालों तक उन्हें वोट देकर जिताने का काम करती रही है।