राष्ट्रीय विचारधारा के प्रतीक थे कार्तिक उरांव: डाॅ रामेश्वर
रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस में मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कार्तिक उरांव की जयंती मनाई गई। इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रामेश्वर उरांव सहित पार्टी नेताओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मौके पर कहा कि बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी कार्तिक बाबू एक सफल राजनेता, अभियंता के साथ- साथ झारखंड आंदोलन के सूत्रधार भी थे।
डाॅ उंराव ने कहा कि उन्होंने आदिवासियों को अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद् के माध्यम से एकजुट कर राष्ट्र की मुख्यधारा में जोड़ने का काम किया। कहा कि वे राष्ट्रीय विचारधारा के प्रतीक थे व सदैव आमजनों के लिए संघर्षरत रहे। श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, राजेश ठाकुर, प्रवक्ता आलोक दूबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, शमशेर आलम, डॉ राजेश गुप्ता, रवीन्द्र सिंह, डॉ विनोद सिंह, नेली नाथन सहित अन्य शामिल थे।


