जदयू को कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा की शिकायत पर चुनाव आयोग द्वारा जदयू के चुनाव चिन्ह तीर पर चुनाव लड़ने से रोक लगा दिया है। इसके बाद झारखंड जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि पार्टी सिंबल फ्रिज होने से कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है, लेकिन अब हम भी झामुमो के पार्टी सिंबल तीर- धनुष को फ्रिज करने का आवेदन चुनाव आयोग को देंगे।
मुर्मू ने कहा कि तीर- धनुष आदिवासियों की सभ्यता संस्कृति से जुड़ा है, इसलिए जेएमएम को उसका फायदा मिलेगा। झामुमो ऐसा कर प्रदेश की जनता को धोखा देने का काम कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि झाररखंड में हमारा भाजपा से कोई लेना- देना नहीं है। दोनों पार्टियों की सोच एक-दूसरे से भिन्न है। पार्टी बिहार में शराब की दुकान बंद करवा रही है, तो झारखंड सरकार शराब की दुकान खोल रही है। बिहार में पारा शिक्षक को 31 हजार वेतन दिया जा रहा है, तो यहां शिक्षकों को लाठियों से पिटाई की जाती है।
बिहार सरकार के मंत्री और झारखंड जेडीयू प्रभारी रामसेवक सिंह ने कहा है कि बिहार में जेएमएम सिंबल बेचकर दुकान चला रही थी। इसलिए हमने उनका सिंबल फ्रिज करवाया था। लेकिन जेडीयू अपने विकास के बाल पर राजनीति करता है। झारखंड में पार्टी का सिंबल फ्रिज होने से फर्क नहीं पड़ता। हम अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और हमारे पक्ष में परिणाम भी बेहतर आएगा।