झारखंड सरकार फेल, नहीं है गरीबो से लेना देना : अन्नपूर्णा

रांची ।  झारखंड प्रदेश राजद के प्रदेश की बैठक अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में की गयी।  बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को पंचायत से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया जाना चाहिए। राजद का सदस्यता अभियान जारी रहेगा। पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दो माह में पूरा करने का निर्देश जिला अध्यक्ष तथा सभी नेताओं  व कार्यकर्ताओं को दिया। इन्होंने सभी से संगठन को मजबूत करने तथा 2019 के चुनाव की तैयारी में लगने को कहा। उन्होंने कहा कि किसी भी  तरह की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायगी। राजद का संगठन मजबूत है व धारदार  बनाना  है हमारा लक्ष्य है। अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि राज्य की जो सरकार झारखंड में है यह गरीबों के लिए नहीं अमीरो के लिए है। चारो तरफ त्राहीमाम है। गरीब किसान, मजदूर नौजवान बेहाल हैं। सरकार अपनी वाहवाही अपने कर रही है। महंगाई चरम पर है। चाहे पेट्रोल, डीजÞल, प्याज, तेल या अन्य खाद्य पदार्थ हो। महंगाई चरम पर है और सरकार  मस्त है, जनता  पस्त है । बैठक मे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के सुरक्षा में कटौती  करने की घोर निन्दा किया। झारखंड सरकार  फेल है इस सरकार को गरीबो से लेना  देना  नहीं  है। पूर्व मंत्री गिरिनाथ सिह ने कहा संगठन के माध्यम से सरकार की नाकामयाबीओं को आम जनता तक पहुंचाना है। सरकार में लूट – खसोट मची हुई है। सरकार को आम आवाम से कोई सरोकार नही है। राजद का वेवसाईड भी लॉच किया गया। वेबसाइड से आम से खास और खास से आम जनता तक पहुंच बनाने की बात कहीं।  बैठक में पूर्व विधायक संजय सिंह यादव, पूर्व सासंद मनोज कुमार, जर्नादन पासवान, रामचंद्र सिंह, आभो देवी, प्रवक्ता डा. मनोज कुमार, अर्जुन यादव, हरिश श्रीवासतव हाजी जुबैर, मीनाक्षी देवी, शंभु चंद्रवंशी, लक्ष्मण यादव, आबिद अलि, बलवीर देव, अरूण राय, अबदुल खालीक, कामेश्वर यादव, सतरूपा पांडे, पुनमझा, अब्दुल करीम, अमरेश गणक, अंबिका बनर्जी, प्रणव बबलू, योगेंद्र यादव, शंकर यादव, गिरधारी गोप, अमरेंद्र यादव, रमेश गोप, भुतनाथ यादव, घनशयाम चौधरी, दिनेश वारला, जमीरूद्दिन अंसारी, अनारूलहक, रामकुमार यादव, शेखर भगत, पूनम झा, रिंकी यादव, सुरेंद्र यादव के साथ सभी  जिलों के अध्यक्ष और सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More