रांची: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवाद की मूल जननी कांग्रेस पार्टी ही रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के चलते झारखंड में विकास राज्य में विकास बहुत तेजी से हुआ है। श्री त्रिवेदी ने मीडिया से बातचीत के क्रम में कहा कि हालात को देखते हुए ऐसा प्रतित हो रहा है कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ दोबारा सत्ता पर आसीन होगी।
भाजपा प्रवक्ता ने रघुवर सरकार की इस दौरान जमकर तारीफ की। कहा कि राष्ट्रीय पार्टियों पर वंशवाद को लेकर फर्क पड़ा है, लेकिन वास्तविक अर्थ में देखा जाए तो इसकी जननी कांग्रेस पार्टी ही हैं। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में मंदी का दौर चल रहा है, लेकिन इसके बावजूद देश की अर्थव्यवस्था आज के दिन आगे बढ़ रही है और जो भी इस दौरान चुनौतियां सामने आएंगी, उससे सरकार निपट लेगी। राज्यसभा सदस्य ने अपने एक दिन के रांची प्रवास के दौरान हरमू स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी की मीडिया प्रबंधन समिति के सदस्यों और प्रवक्ताओं के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि झारखंड ने जिस तरह गरीबी को मात दी है, वह अनुकरणीय है। कुछ समय पहले ही संयुक्त राष्ट्र संघ ने गरीबी रेखा से ऊपर उठने वाले में राज्यों में झारखंड को अव्वल बताया है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में पहले मजबूत सरकार नहीं थी, जिसके कारण खनिज संपदा से समृद्ध होने के बावजूद भी यह विकास से वंचित था, लेकिन इस बार यहां की सरकार ने मजबूती से काम किया है। गरीबों के लिए काम किया और स्वास्थ्य सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराये। कल्याणकारी योजनाएं के तहत विकास को व्यापक गति से आगे बढ़ाया। उज्ज्वला योजना और महिलाओं के नाम संपत्ति की रजिस्ट्री मात्र एक रुपये किया जाना एक बड़ा कदम है। उन्होंने जेएमएम पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष सŸाा पक्ष पर हमला करता है, लेकिन भारत के संसदीय इतिहास में काला दिन किससे जुड़ा है, यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है। इसी कारण इस बार जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर लाने का मन बना लिया है। भाजपा सरकार ने शिक्षा व बिजली के क्षेत्र में काफी काम किया है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सह मौजूदा हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा भी मौजूद थे।