दोनों महत्वपूर्ण पदों पर जनता की आवाज का कब्जा

मो. इक़बाल
खरगडीहा(गिरिडीह): गुरुवार को प्रखंड स्तरीय शांति समिति का गठन जमुआ प्रखंड सभागार में गहमा-गहमी के माहौल के बीच आम सहमति से गठन किया गया।
उपायुक्त के निर्देशानुसार प्रखंड के अखाड़ा समितियों के देख-रेख और अनुसर्वन के लिए एक समुदाय विशेष की कमिटी बनाई गई। वहीं 17 मार्च को दूसरे समुदाय की कमिटी बननी है। प्रखंड स्तरीय शांति शमिति में 33 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें उप प्रमुख चेन्द्रशेखर राय को अध्यक्ष, सुधीर कुमार द्विवेदी को सचिव और ओमप्रकाश महतो को उपाध्यक्ष बनाया गया।
बैठक की अध्यक्षता प्रमुख सुलोचना देवी ने किया। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कर्मकार ने शमिति गठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दिया।
बैठक में अंचलाधिकारी रामबालक कुमार, बीपीआरओ मनोज कुमार झा, शाहिद अख्तर के अलावे दर्जनों जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी और समाजसेवी उपस्थित थे।
बैठक के पश्चात नवचयनित अध्यक्ष सह उप प्रमुख चंद्रशेखर राय ने कहा कि समाज मे शांति एवं भाई चारा बनाये रखने के लिए यह कमिटी कटिबद्ध है और लोगों ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उसमें खरा उतरने का प्रयास करूँगा। उन्होंने सभी सदस्यों एवं आम नागरिकों से सहयोग की अपील किया।
वहीं सचिव सुधीर द्विवेदी ने कहा की किसी भी पर्व एवं त्योहार में सामाजिक सदभाव सभी को मिल कर कायम रखना है और जमुआ में हमेशा शांति और अमन चैन रही है, सभी समुदाय के लोग मिल कर काम रहे है। उस परंपरा का बखूबी कायम रखा जाएगा।
उक्त कमिटी में 33 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें प्रदीप सिंह, मथुरा महतो, अशोक सिंह, अशोक शर्मा, रामचंद्र हाज़रा, सुधीर सिन्हा, मिंकू गुप्ता, कृष्णदेव राय, नंदलाल पांडेय, महेंद्र यादव, नंदकिशोर यादव, विजय राम, सूरज साहू, वृजनन्दन तिवारी, सुनील कुमार वर्मा, दिनेश मंडल, बालेश्वर वर्मा, योगेश पांडेय, सीताराम महतो, बलराम वर्मा, अजित राय, राण बहादुर पासवान, प्रयाग यादव सहित कई लोग मौजूद थे।


