स्मार्ट रोड गुणवत्ता की समय- समय पर जांच करें: सीपी सिंह

रांची: नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि रांची में बन रहे स्मार्ट सड़क के निर्माण में जो मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है उसकी गुणवत्ता की समय- समय पर जांच कराई जाए और अधिकारी, निर्माण कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्य की टाइम टू टाइम मॉनिटरिंग करें। उन्होंने निर्देश दिया कि स्मार्ट रोड के निर्माण में यह सुनिश्चित किया जाए की निर्माण के बाद किसी भी प्रकार के केबल इत्यादि लगाने के दौरान सड़क को दोबारा काटा नहीं जाए और यूटिलिटी डक्ट को दोबारा तोड़ा नहीं जाए। यूटिलिटी डक्ट के ऊपर से ढलाई से पहले उसकी पूरी तरह से सफाई सुनिश्चित हो वहीं ड्रेनेज में भी पानी के बहाव के लिए लेवल की जांच सुनिश्चित करने के बाद ही ऊपर से कवर की ढलाई हो। श्री सिंह आज रांची में बन रहे स्मार्ट सड़क का निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय़ा।
श्री सिंह ने कहा कि स्मार्ट रोड निर्माण के बाद कहीं भी सड़क पर अस्त- व्यस्त स्थिति में इलेक्ट्रिक केबल लटकता हुआ नहीं दिखे। सड़कों के किनारे पहले से लगे पेड़ को सुरक्षित रखते हुए कार्य किया जाए और कोशिश हो कि कम से कम पेड़ कटे। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण के बाद दोनों तरफ पौधरोपण किया जाए ताकि आने वाले समय में फुटपाथ और साइकिल लेन में चलने वाले लोगों को छाया भी मिले और पर्यावरण सुरक्षित रहें। जिन इलाकों में सड़क के किनारे पहले से नाला बना है उसके साथ छेड़छाड़ ना करना पड़े।
[URIS id=9499]


