कांग्रेस ने गठित की जांच कमेटी

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के निर्देशानुसार बीते सोमवार लातेहार जिला के मनिका प्रखंड अंतर्गत रांकीकला गांव में भीड़ द्वारा डायन- बिसाही के प्रकरण मामले में एक वृद्ध की हत्या को जांचने के लिए एक कमिटी गठित की है। कमिटी के सदस्य स्पाॅट पर जाकर इसकी छानबीन करेंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जांच कमिटी में आलोक कुमार दूबे, सत्यनारायण सिंह, बद्री राम, मुनेश्वर उरांव, जैश रंजन पाठक, अरविंद कुमार तूफानी, सुधीर चंद्रवंशी, अजीत पाल कुजूर व अर्जुन कुमार मांझी को-सदस्य बनाया गया है। जांच समिति एक सप्ताह के भीतर उक्त घटना की जांच कर अपना विस्तृत प्रतिवदेन प्रदेश कांग्रेस कमिटी को समर्पित करेगी।
[URIS id=9499]

