खुश है कि भारत सरकार ने भूमि अधिग्रहण बिल को वापस भेजा: अंतु

रांची: भूमि अधिग्रहण बिल को भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा अस्वीकृत किये जाने के फैसला स्वागत करने योग्य है। झामुमो केंद्रीय कार्यालय परिसर में अबीर- गुलाल लगाकर मिठाई बांटी गयी। अंतु तिर्की ने कहा कि सरकार की यह कदम सराहनीय है। अवसर पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य अंतु तिर्की, एजाज शाह, तालकेश्वर महतो, डॉ हेमलाल मेहता, अरूण कुमार, देवाशीष गायण, फैयाज शाह, नौशाद आलम, सोहन मुंडा आदि शामिल थे।

