मैं क्षेत्र के जनता की आवाज़ हूँ, बहनजी ने समझा: नागेश्वर गंझू

चतरा: झारखण्ड राज्य बनने से लेकर आज तक मैं कोयलांचल की जनता का सेवा करता आ रहा हूँ। मैंने झारखंड विस्थापित प्रतिरोध मंच का गठन किया। मंच के माध्यम से अध्यक्ष होने के नाते लम्बी लड़ाई ग्रामीणों के लिए लड़ता रहा हूँ। लेकिन ग्रामीणों को जिस प्रकार का लाभ मिलना चाहिए नहीं मिल सका है।
ऊंचे पद पर बैठे पदाधिकारियों पर सांसद और विधायक की पकड़ होती है। सांसद और विधायक ग्रामीण जनता की समस्याओं को अनदेखी करते रहे हैं। परिणाम स्वरूप मैंने बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो बहन मायावती से मिलकर बहुजनों के साथ हो रहे अत्याचार से मुक्ति के लिए चतरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताया। आज बहनजी के सहयोग से चतरा लोकसभा का चुनाव लड़ रहा हूं।
उक्त बातें बहुजन समाज पार्टी के चतरा लोकसभा उम्मीदवार नागेश्वर गंझू ने खास भेंट के दौरान कही। श्री गंझू ने कहा कि हुक़ूमत करने का हक़ सबको है। लेकिन शोषण और अत्याचार करने का हक़ किसी को नहीं है। चतरा की जनता के साथ अब शोषण नहीं होगा। बहुजन समाज बहुल्य इस क्षेत्र से बहुजन समाज के उम्मीदवार की मांग लगातार उठती रही है।
बहन मायावती ने इस मांग को साकार करते हुए मुझे उम्मीदवार बनाई है। मैं स्थानीय लोगों की समस्याओं का समाधान के रूप में कार्य करूंगा।
नागेश्वर गंझू कहते हैं कि मूलभूत समस्याओं पर किसी की नज़र नहीं है।बेरोजगारी चरम पर है। जबकि जिले में कॉल ब्लॉक के अतिरिक्त एनटीपीसी जैसे महत्वपूर्ण प्लांट मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं और युवतियों को नौकरी मे प्राथमिकता के आधार पर बहाली कराया जाएगा।
घनी आबादी वाले क्षेत्रों मे जो एन एच मार्ग है, उस पर भारी वाहनों को चलने के कारण जो दुर्घटनाएं होती है। जिसके कारण माता पिता अपना बेटा, बेटी, बहन अपना भाई, पत्नी अपना पति का असमय मृत्यु का दंश झेल रहे हैं।
मैं घनी आबादी से ट्रांसपोर्टिंग रोक कर बाईपास की व्यवस्था करूंगा। ताकि कोई बच्चा और बच्ची के सर से माता, पिता, दादा, दादी, नाना, नानी और अपने दूसरे रिश्तेदारों के साया से महरूम नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि पानी बिजली सड़क स्वास्थ्य, शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं से आज भी क्षेत्र के लोग वंचित हैं। मैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार से मिलकर यहां की समस्याओं का निराकरण करूंगा। समस्याओं के समाधान के लिए इच्छा शक्ति की आवश्यकता है।
मेरे अंदर वोह इच्छा शक्ति है। यही कारण है कि वर्ष 2000 ई से क्षेत्र की जनता मेरे साथ खड़ी है। मैं क्षेत्र की जनता की आवाज़ बनने के लिए चुनाव मैदान में आया हूँ। मैं चतरा लोकसभा क्षेत्र का बाशिंदा हूँ। क्षेत्र की जनता का पहला अधिकार है, अपने क्षेत्र की प्रतिनिधित्व करने की।
क्षेत्र की जनता की भावनाओं के साथ खेलवाड़ करने का काम यहां के विधायक और सांसद करते रहे हैं। इस का नुकसान अब दूसरे राजनीतिक दलों को भुगतना पड़ेगा। अपनी जीत को लेकर श्री गंझू पूरी तरह आश्वस्त हैं। कहते हैं कि कम समय की मेहनत मे मेरे साथ पूरी जमात खड़ी हो गई है। आज यह स्थिति है कि हर तरफ से हर समुदाय की ओर से मुझे समर्थन मिल रहा है।
मैं दो बार अपने पंचायत का उप मुखिया के रूप में भी सेवा प्रदान करने का स्वभाग्य प्राप्त है। विदेश का भी दौरा किया हूँ। विदेश में विकास जो मैं देखा हूं, उस से मैं प्रभावित हूं।
मौके पर समाजसेवी के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुके रवि कुमार पासवान भी मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More