श्रद्घालुओं के सेवा में तैयार सांसद- विधायक सेवा केन्द्र

रविन्द्र @समृद्ध झारखण्ड


हज़ारीबाग(झारखण्ड): हज़ारीबाग में रामनवमी को लेकर स्थानीय झंडा चौक स्थित विधायक कार्यालय परिसर में हज़ारीबाग के ऐतिहासिक रामनवमी जुलुस के दौरान रामभक्तों और श्रधालुओं के सेवा में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘सांसद – विधायक सेवा केंद्र’ संचालित किया गया है। सेवा केंद्र के माध्यम से चना- गुड़ का वितरण, स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर, खोया- पाया केंद्र और प्याऊ की समुचित व्यवस्था की जायेगी।

विधायक कार्यालय परिसर में सांसद- विधायक कार्यालय सज- धज कर तैयार हो गया है। आज रात 10:00 बजे स्थानीय सांसद सह केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा और सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल संयुक्त रूप से उक्त सेवा केंद्र का फ़ीता काटकर विधिवत उद्घाटन करेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More