सरकार खाद्य आपूर्ति मंत्री को बर्खास्त करें: जेवीएम

रांची: राज्य खाद्य निगम के कडरू स्थित गोदाम में अनाज सड़ने के मामले पर आ रही खबरों के बाद झारखंड विकास मोर्चा ने खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए झारखंड सरकार से उन्हें तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। जेवीएम ने कहा है कि एक ओर प्रदेश में भुखमरी से लगातार लोगों की मौत हो रही हैं व दूसरी ओर अनाज में गोदाम सड़ रहे हैं।
पार्टी की केंद्रीय प्रवक्ता सुनीता सिंह ने कहा कि हर वर्ष अनाज इसी प्रकार बर्बाद होते हैं, लेकिन मंत्री सरयू राय ने विगत पांच सालों से गोदामों की दुर्दशा व अनाजों के रखरखाव को लेकर कोई प्रयास नहीं किया। ऐसे में जब मीडिया में खबर बनती है, तो दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई करने के बाबत बोलकर नाटक करते हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि हर वर्ष अनाज सड़ने की पूरी जांच हो व दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होने के साथ श्री राय को बर्खास्त किया जाए।

[URIS id=9499]

 

जेवीएम नेत्री ने कहा कि विभाग के सचिव क्या करते हैं ? क्या उनके पास डेटा नहीं है ? कि कहां व कितना अनाज गोदाम में है ? उसका रख – रखाव कैसे होगा ? कहा कि अफसर व मंत्री मिलकर अनाज का बंदरबांट करते हैं व लूट के अलावे कमीशन खोरी हो रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More