जनहित सरकार की प्राथमिकता: प्रतुल

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा संशोधित मोटर वाहन अधिनियम 2019 के प्रावधानों को झारखंड राज्य में 3 महीने तक स्थगित करने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसा करके सीएम ने जन भावनाओं का ख्याल रखा है। कहा कि इससे आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। कहा कि इस निर्णय ने यह साबित कर दिया कि सीएम व सरकार हठधर्मिता से नहीं बल्कि जनता की भावनाओं को लेकर चलती है। यह पूर्व के विपक्षों में लागू नहीं हो सकती है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि तीन महीने का समय ट्रैफिक पुलिस और अन्य एजेंसी को देते हुए उन्हें नागरिकों को नियमों को समझाने तथा मोटर अधिनियम में हुए संशोधित प्रावधानों के अनुपालन करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का जो निर्देश दिया है वह जनता के हित में है। आम नागरिकों को लगातार आ रही समस्याओं के कारण मुख्यमंत्री का यह निर्देश भी स्वागत योग्य है कि विभिन्न विभागों को संबंधित नागरिक सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराने तथा अतिरिक्त सुविधा केंद्र सेवा काउंटर कैंपों का आयोजन करते हुए वाहन के स्वामियों के कागजात को अद्यतन कराने की दिशा में कार्रवाई हो। शाहदेव ने कहा कि सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है कि अगले तीन महीनों तक सड़क नियमों के प्रति जागरूकता अभियान विभिन्न एजेंसियों द्वारा चलाया जाएगा। इससे लोगों में ना सिर्फ जागरूकता बढ़ेगी बल्कि दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More