भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है : रामनाथ सिंह

आर्यन श्रीवास्तव
झुमरीतिलैया: झारखंड विकास मोर्चा नगर इकाई की बैठक सुभाष चौक स्थित पार्टी कार्यालय में नगर अध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में की गयी। वहीं संचालन विजय रजक ने किया।
बैठक में नगर की बूथ कमिटी पर चर्चा की गयी, साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव के लिए इसकी तैयारी को लेकर भी मंथन किया गया। नगर अध्यक्ष अरशद खान ने कहा की झुमरीतिलैया नगर के हर वार्ड में बूथ कमिटी का गठन और सशक्त कर पार्टी को मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा की कोडरमा वासियों के दिलों में वर्तमान सांसद डॉ. रविन्द्र कुमार राय के खिलाफ काफी रोष है और लोग एक बार फिर पार्टी सुप्रीमों बाबूलाल मरांडी के प्रति आस्था दिखा रहे है। खान ने कहा की राज्य सरकार द्वारा स्थापना दिवस के दिन पारा शिक्षकों पर जिस तरह बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया, उससे सरकार का तुगलकी अंहकार और उसकी विफलता साफ तौर पर दिखाई देती है।
[URIS id=4465]
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के वरिष्ठ नेता रामनाथ सिंह ने कहा की पार्टी के हर कार्यकर्ता को एक होकर झाविमो के सुदृढ़ संगठन हेतु विचार करना होगा। उन्होंने पार्टी के हर कार्यकर्ता को आगामी लोकसभा चुनाव में तैयार होने का आह्वान किया। सिंह ने कहा की राज्य की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले चुनाव में इनका जाना तय है।
बैठक में जिला महामंत्री राजेन्द्र सिंह, जुगल शर्मा, राजीव रंजन शुक्ला, आजाद अंसारी, मनोज यदुवंशी, मो. असलम, उत्तम शर्मा, अख्तर अशरफ, अमरेंद्र शर्मा, मो. रफाकत, दीपक चौरसिया, रज्जाक अंसारी, दीपक साव, कल्लू खान, रियाज मंसूरी, रियाज खान, सुरेन्द्र सिंह, मो.ताज, अजय कुमार, कासिम, प्रशांत भगत आदि शामिल थे।


