वन अधिकार संशोधन पर विपक्ष का हंगामा, कहा सरकार आदिवासियों की आवाज दबाना चाहती है

रांची: बुधवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी विपक्ष का तेवर आक्रामक दिखा। नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन सहित अन्य झामुमो विधायकों ने सदन की कार्यवाही आरंभ होने से पूर्व कोटिको के पास हांथो में तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। सोरेन ने कहा कि 1927 में बने वन अधिकार अधिनियम में संशोधन को लेकर राज्य सरकार अपनी भूमिका स्पष्ट नहीं कर रही हैै कहा कि संशोधन के बाद जंगलों में रह रहे आदिवासियों का जीना दूभर हो जाएगा।
श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार आदिवासियों की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। वन अधिनियम में संशोधन के बाद जंगलों में तैनात फॉरेस्ट गार्ड हथियार से लैंस हो जाएंगे। इन्होंने इस दौरान सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की। गौरतलब हो कि मानसून सत्र के दूसरे दिन भी जमकर हंगामा हुआ था। हेमंत सोरेन ने कहा- सत्ता पक्ष के विधायक अफसरों को पीटते हैं। सदन में स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी का 15 हजार रुपए कमीशन मांगने का वीडियो वायरल होने के बावजूद उनपर कार्रवाई नहीं होने का मामला उठाया गया था। हालांकि सत्ता पक्ष ने बगैर प्रमाण विपक्ष द्वारा आरोप लगाने की बात का विरोध किया गया था। हेमंत सोरेन को निशाने पर लेते हुए कहा गया कि आप पर भी आप पर भी एसटी की जमीन हड़पने का आरोप है। इस पर सोरेन ने कहा कि इस बाबत सरकार ने एसआईटी गठित की थी, तो उस रिर्पोट को सदन में रखा जाए। यदि गलत सबित हुआ तो मैं खुद सोहराई भवन में बुलडोजर चलवा दूंगा।
बेल में आकर नारेबाजी
सदन के आरंभ होने पर झामुमो ने इस बाबत स्पीकर के समक्ष बेल पर आकर वन अधिकार संशोधन नियम के संशोधन को लेकर नारेबाजी की गई। इस बाबत सरकार द्वारा पक्ष रखे जाने की बात कही गई। जेएमएम विधायक कुणाल षाडंगी ने कार्यस्थगन प्रस्ताव लाया तो स्पीकर दिनेश उरांव ने इसे अमान्य कर दिया। स्पीकर ने कहा कि ये मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है, तो ऐसे में किस नियम के तहत कार्रवाई की जायेगी। स्पीकर ने प्रतिपक्ष से कहा, कि सदन को हाईजैक करने का प्रयास ना करें।
सदन में लगा जय श्री राम का नारा
सदन में हंगामा के क्रम में भाजपा के कुछ विधायकों द्वारा जय श्री राम के नारे भी लगाये गये तो विपक्ष द्वारा इस कृत्य की घोर निंदा की गई। कांग्रेस विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का नाम श्रद्धापूर्वक लेना चाहिए, ना कि मजाक उड़ाने के लिए। ऐसे में सरकार का पक्ष रखते हुए कैबिनेट मंत्री अमर कुमार बाउरी ने सदन के मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि पहले विपक्ष की ओर से पौलुस सुरीन ने नारेबाजी लगाई। उन्होंने कहा, कि श्री राम नहीं चलेगा। इस पर सत्ताधारियों ने सवाल खड़े किये।
कार्यवाही हुई स्थगित
हंगामें के कारण स्पीकर ने सदन की कार्यवाही साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। साढ़े बारह बजे जैसे ही कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई तो विपक्ष ने फिर से हंगामा शुरु कर दिया। कुल मिलाकर प्रश्नकाल हंगामें की भेंट चढ़ गया।

[URIS id=9499]

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More