जनता की बुनियादी जरुरतों पर सरकार फेल: बाबूलाल

भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता झाविमो में शामिल
रांची: पलामू भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रकाश बादल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा का दामन थाम लिया। इस बाबत झाविमों कार्यालय में आहूत मिलन समारोह को संबोधित करते हुये सुप्रीमो व पूर्व सीएम बाबूलाल मंराडी ने कहा कि ऐसा कम देखा गया है, कि सत्तारूढ़ दल को छोड़कर लोग दूसरे दल का दामन थामते हैं।
[URIS id=9499]
मंराडी ने कहा क लोग सत्ता की ओर जाना पसंद करते हैं व बादल जैसे युवा नेता व इतनी संख्या में आप लोगों के आने से झाविमो को मजबूती मिलेगी। राज्य की जनता ने चाहा तो झारखंड को एक समृद्ध राज्य बना कर पूरे देश में एक उदाहरण पेश किया जा सकता है। देश व राज्य में भाजपा की सरकार है पंरतु जनता की बुनियादी सुविधाओं को लेकर दोनों सरकारें पूरी तरह उदासीन व असंवेदनशील है। भाजपा सरकार से पूरे देश की जनता त्राहिमाम कर रही है। सरकार माने या न माने पिछले साल भर में भूख से लगभग डेढ़ दर्जन मौतें हो चुकी है। झाविमो का दामन थामने वाले धर्मेंद्र प्रकाश बादल ने मौके पर कहा कि बाबूलाल मरांडी के रोडमैप पर ही आगे की तमाम सरकारों ने काम किया, परंतु राज्य के विकास को जो गति पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल ने दी, वह कोई और नहीं दे पाया। आज झारखंड को सिर्फ बाबूलाल मरांडी की जरूरत है। इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष रामचंद्र केसरी व विनोद शर्मा, केंद्रीय सचिव सुरेश साव, केंद्रीय मीडिया प्रभारी तौहीद आलम पलामू जिलाध्यक्ष मुरारी पांडेय, छतरपुर नपा अध्यक्ष मोहन जायसवाल, रांची महानगर जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/unpaid-pay-scale-increase-dearness-allowance-of-pensioners


