रघुवर सरकार की कार्यप्रणाली का न भूत न भविष्य: आभा सिन्हा

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा ने मौजूदा रघुवर सरकार की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया है कि बीते साढ़े चार वर्षों के दौरान इसने महज जनता की उम्मीदों पर आघात पहुंचाने का काम किया है। सिन्हा ने कहा कि रघुवर सरकार की कार्यप्रणाली का न तो भूत है और न हीं कोई भविष्य है। सरकार सिर्फ अपनी चुनावी रणनीति पर काम कर रही है। ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा की मंशा को समझ चुकी है व इसका करारा जवाब आगामी विधानसभा चुनाव में देने को आतुर है।
[URIS id=9499]
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में आये दिन लूट, छिनतई, हत्या, बलात्कार, भूखमरी जैसी घटनाएं आये दिन समाचार पत्रों प्रकाशित होती है। इसके बावजूद सरकार अपनी अक्षुण्य कार्यप्रणाली के दम पर विकास का गुणगान करने में कोई कसर नहीं छोड़ती है। कहा कि राज्य में कुछ ऐसे भी गरीब परिवार है, जिन्हें दो वक्त का खाना तक नसीब नहीं होता। न हीं उनके पास राशन कार्ड है, न हीं आधार कार्ड है व ना ही कोई संपति। ऐसे परिवार किसी तरह अपनी गुजर- बसर कर जीवन- यापन करते हैं। राज्य में भूखमरी व पलायन बदस्तूर जारी है। जनता दूसरे राज्यों में जीवन यापन को जाने को विवश हैं, ऐसे में सरकारी कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगना लाजमीय है।
यह भी पढ़ें:
पीएम उज्जवला योजना: 14 लाख नये लाभुकों को मिलेगा गैस


