हिंडाल्को हादसे के लिए प्रबंधन- सरकार जिम्मेवार: सुबोधकांत

रांची: पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने मुरी स्थित हिंडाल्को कंपनी का कास्टिक तालाब टूटने से हुए हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि यह दिल दहलाने वाली घटना है। यह दु:खद है कि कोई रेस्क्यू टीम बारह बजे हुई इस घटना के बाद शाम के छह बजे तक नहीं पहुंची थी। श्री सहाय ने इस घटना के लिए हिंडाल्को प्रबंधन की लापरवाही और सरकार की अनदेखी को जिम्मेवार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि कास्टिक तालाब की खतरनाक हो चुकी परिस्थितियों के बारे में प्रबंधन और प्रशासन को स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी दी गयी थी, बावजूद इसके लिए जिम्मेवार लोगों ने नोटिस नहीं लिया। घटना के घंटों बाद भी भगदड़ जैसी स्थिति मची रही लेकिन प्रशासन का कोई जिम्मेवार अधिकारी पांच घंटे तक मौके पर नहीं पहुंचा। श्री सहाय ने कहा कि इस घटना की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए मुख्यमंत्री रघुवर दास को इस्तीफा देना चाहिए। इस घटना की सूचना मिलते ही वह लोहरदगा से सीधे घटनास्थल पर पहुंचे श्री सहाय ने हादसे में हताहत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की ।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More