तीन तलाक पर स्थिति साफ करें सहाय: सोना खान

रांची: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान ने कहा कि सुबोधकांत सहाय को तीन तलाक पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने की बात कही है, कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम महिलाओं के भलाई के लिए जाये गये कानून पर अड़ंगा डाल कर पास नही होने दिया। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को समाज में व्यापत कुरीतियों से मुक्ति दिलाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नही चाहती कि मुस्लिम समाज की महिलाएं सम्मान के जीवन बसर करें। कांग्रेस के 55 सालों के कार्यकाल के दौरान देश में बुनियादी सुविधाओं का अभाव था। भाजपा ने साढ़े चार साल में ही इसे बदलने का आगाज कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा पर राजनीतिक हित साधने का काम कर रही है। जनता उनके चरित्र को देख रही है। उन्होंने दावा किया कि सुबोधकांत रांची लोकसभा सीट से बुरी तरह हारेंगे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More