सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति: इंद्रजीत

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर एनएसयमआई के कार्यकर्त्ताओं ने रैली निकाली। रांची विवि से शहीद चौक होते हुये फिरायालाल से रैली निकाली गयी। राष्ट्रीय प्रतिनिधि इंद्रजीत सिंह ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति है। मार्च निकाल कर उनके द्वारा देश व कांग्रेस पार्टी के प्रति योगदान के लिए उनको धन्यवाद किया। मौक पर छात्र नेता रोशन कुमार के साथ कई छात्र नेता मौजूद थे।

