सदस्यता नवीकरण के लिए सभी को गंभीर होना होगा: ब्रजकिशोर

बोकारो थर्मल: भाकपा बोकारो थर्मल शाखा की बैठक स्थानीय डीवीसी मजदूर यूनियन कार्यालय मेें रामेश्वर साव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के सदस्यों की सदस्यता नवीकरण,अंचल परिषद का सांगठनिक बैठक और पार्टी का शाखा सम्मेलन को सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की गयी। बैठक में सचिव रिपोर्ट में ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि सदस्यता नवीकरण के लिए सभी को गंभीर होना होगा ताकि जल्द से इसे पूरा किया जा सके। बीस फीसदी ज्यादा नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे पूरा करना होगा। बैठक में 21 जनवरी को पार्टी का शाखा सम्मेलन तथा 23 दिसंबर को संडेबाजार में होने वाले सांगठनिक सम्मेलन में सभी सदस्यों को शामिल होने को कहा गया। पूर्व अंचल मंत्री मो. शाहजहां ने कहा कि केंद्र में जुमलेबाजों की सरकार है देश की ज्वलंत समस्याओं से इनका कोई लेना देना नही है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार जैसे मुद्दों से बचने के लिए हर बार कुछ न कुछ नए शगूफा छोड़ते रहते हैं। उन्होंने कहा कि हमें इन सारी बातों से जनता को अवगत कराने की जरूरत है। बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 जनवरी तक सभी साथी अपना-अपना सदस्यता नवीकरण करा लें। बैठक मेें तय किया गया कि स्थानीय एवं विस्थापित बेरोजगारों को नये पावर प्लांट में काम पर रखवाने के लिए जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में असीम तिवारी, नवीन कुमार पाठक, सत्यजीत रॉय ने भी अपने-अपने विचार रखा। जबकि बैठक में अमृतलाल महतो, ओमप्रकाश, कोमल प्रसाद महतो, सीताराम महतो, शिव कुमार पासवान, सरयू प्रसाद महतो, बक्शी सिंह, धनेश्वर कुमार, पप्पू शर्मा, सुरेश राम सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More