किसानों व नवजवानों की अस्मिता से खिलवाड़ जारी: राजू

रांची: झारखंड प्रदेश कुशवाहा महासभा के अध्यक्ष राजू महतो को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति किये जाने पर रविवार को चुटिया स्थित बौद्ध स्मृति भवन में रालोसपा महानगर समिति के तत्चावधान में सम्मान समारोह आहूत कर उनका स्वागत किया गया। राजू महतो ने कहा कि देश की अखंडता व सामाजिक भाई- चारा को बनाये रखना हमारी चुनौती है। देश व राज्य में धार्मिक उन्माद फैलाकर समतामूलक समाज को विखंडित करने का षड़यंत्र किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेत और खलिहान को लहूलूहान कर पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने का कुचक्र रचा जा रहा है। किसानों व नवजवानों की अस्मिता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी सामाजिक व राजनीतिक शक्तियां गोलबंद होकर उखाड़ फेंके।

[URIS id=9499]

उन्होंने कहा कि नवजवानों को रोजगार व नियुक्तियां देने के स्थान पर धार्मिक उन्मादी और तनावपूर्ण वातावरण तैयार करने का काम किया जा रहा है। यह समाज के लिए घातक है। हमें सरकार के कुचक्रों को समझने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लोक कल्याणकारी सरकार के नहीं होने के कारण हमारे ऊपर चौतरफा हमला किया जा रहा है। बुनियादी सवालों की अनदेखी की जा रही है। आने वाले दिनों में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि देश से लोकतांत्रिक व्यवस्था समाप्त हो जाएगी और पूंजीवादी व्यवस्था हावी हो जाएगी।
यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/regular-supply-of-electricity-amar-baueri

आम आदमी किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह ने राजू महतो के रालोसपा के अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर हार्दिक बधाई देते हुए पुष्प भेंट कर स्वागत किया। समारोह की अध्यक्षता धर्मदयाल साहू, संचालन महानगर अध्यक्ष सुबोध कुमार व धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश प्रवक्ता अजीत कुमार सिंह ने किया। मौके पर जितेन्द्र सिंह कुशवाहा, निशांत कुमार सिन्हा, सुषमा देवी, मोनिका देवी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More