युवाओं को रोजगार देना सर्वोच्च प्राथमिकता: रघुवर

रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास का कहना है कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता आज के दिन अधिकाधिक युवाओं को रोजगार देना। इस बाबत झारखंड में उद्योग लगानेवाले सभी निवेशकों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रही है। हमलोगों ने इस बाबत बेहतर नीतियां बनाई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे बच्चों को रोजगार देनेवाली कंपनियों को सरकार काफी रियायतें दे रही हैं। इसी कारण झारखंड में टेक्सटाइल्स, फुटवेयर व फूड प्रोसेसिंग की कंपनियां आ रही हैं। इनमें बड़ी संख्या में झारखंड के बच्चे-बच्चियों को रोजगार मिल रहा है। प्रोजक्ट भवन में रोजगार चेयरमैन सहित चीनी प्रतिनिधिमंडल ने भी मुलाकात कर कई मुद्दों पर बातचीत की।

झारखंड की पॉलिसी बेहतर: रोजर ग्रुप चीन की कंपनी लायनकेयर कंपनी के साथ मिलकर झारखंड के बुढ़मू इंडस्ट्रियल एरिया में फुटवेयर सेफ्टी गारमेंट एंड नन वुवेन फैब्रिक कारखाना स्थापित कर रही है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि झारखंड की पॉलिसी काफी अच्छी है। कई बड़ी कंपनियां झारखंड में निवेश के लिए इच्छुक है। इस फैक्टरी में बने उत्पाद यूरोप व अमेरिकी बाजार में बेचे जायेंगे। इसके शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को नौकरी मिलेगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, उद्योग सचिव के रविकुमार, रोजर ग्रुप के कुबेर सिंह, लायनकेयर की निदेशक वेनडी लियू, मार्केटिंग मैनेजर लुका लियू सहित कई लोग मौजूद थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More