रामगढ़: मोरहाबादी में आहूत पुरानी पेंशन पर संघर्ष महारैली मेें भाग लेने के लिए पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के बैनर तले भारी संख्या मेें विभिन्न जिलों के कर्मचारियों ने भाग लिया। गौरतलब है कि एक जनवरी 2004 के बाद केंद्र सरकार ने सभी विभागों में नई पेंशन लागू कर पुरानी पेंशन समाप्त कर दी है। इसी कारण झारखंड के कर्मचारियों सहित देश के कर्मचारियों में आक्रोश है।
इसी क्रम में अपने मांग को लेकर रामगढ़ जिले से रविवार को डॉ सुनील कुमार कश्यप प्रदेश संगठन सचिव के नेतृत्व में रामगढ़ जिले के विभिन्न सरकारी कर्मचारी रांची पंहुचे। इस बाबत श्याम किशोर महतो, छत्रु महतो, कुंज बिहारी, अनुज खत्री ,छत्रु महतो ,लव कुश मेहता, राजदीप प्रसाद, ऋषि पाल महतो, कुलदीप महतो, अजीत कुमार मिश्रा के अलावे कई लोग शामिल थे।