रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी के बैनर तले प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार के निर्देश पर शनिवार से राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा, कि प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने के बाद उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपकर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने सहित पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।
[URIS id=9499]
श्री दूबे ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी राज्य में बिजली संकट गहराया हुआ था। चुनाव परिणाम के एक माह बीत जाने के बावजूद जब सरकार ने जनता की सुधि नहीं ली और कोई गंभीरता नहीं दिखाई। ऐसे में कांग्रेस पार्टी एक मजबूत विपक्ष के रूप में जनता की आवाज को लेकर सड़कों पर उतरने को तैयार है। गौरतलब है कि राजधानी सहित सभी जगहों पर घंटो बिजली गायब रह रही है व इस कारण लोगों का जीना दुष्वार है। राजधानी के प्रदर्शन में वरीय कांग्रेसी भी शिरकत करेंगे।
महानगर कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बिजली, पानी एवं गिरती कानून व्यवस्था से राजधानी की जनता त्रस्त है। इन सभी ज्वलंत मुद्दों को लेकर कल महानगर कांग्रेस कमिटी कांग्रेस भवन, रांची में एकत्रित होकर पूर्वाह्न 11:30 बजे जुलूस के शक्ल में पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय, रांची पंहुचेगी व यहां पर विरोध प्रदर्शन होगा।