कोडरमा: भाजपा झुमरीतिलैया नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी के प्रतिष्ठान में झारखंड सरकार की शिक्षा मंत्री सह कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर उनके दीर्घायु के लिए ईश्वर से कामना की। कहा कि वे इस बार भी विधानसभा का प्रतिनिधित्व करती रहें, ताकि जो विकास कार्य उन्होंने कोडरमा विधानसभा के लिए किया है उनकी गति रुक नहीं पाए। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, विजय राम, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, नगर महामंत्री किशोर पंडित, अजय झा, सुदीप्तो घोष, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनोद यादव, संजय प्रसाद, राजू केसरी, जहीर अंसारी, तेजो यादव, संतोष मालाकार, रंजीत कुमार, राजेंद्र गुप्ता, बालदेव मोदी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।