रांची: मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनिल शास्त्री की मौजूदगी में सिमडेगा जिले के दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस में शामिल हो गये। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सह-प्रभारी व मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री उमंग सिंघार व जनसंपर्क अभियान के झारखंड प्रभारी अजय शर्मा ने ने इन्हें सदस्यता ग्रहण कराया। शामिल होनेवालों में वार्ड पार्षद, प्रखंड प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, झापा, विकलांग संघ, टेंपो चालक संघ व समाजसेवी शामिल हैं। कार्यकर्ताओं की अगुवाई प्रदेश कांग्रेस कमिटी की प्रवक्ता आभा सिन्हा कर रही थीं। मौके पर उमंग सिंघार ने इनका स्वागत करते हुये कहा कि कांग्रेस सभी को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यहां सभी वर्गों को सम्मान दिया जाता है। कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के गरीबों के लिए न्याय योजना लाने का संकल्प लिया है। जिससे कोई भी गरीब परिवार गरीब नहीं रहेगा।
इस मौके पर अनिल शास्त्री ने कहा कि आप लोगों के सहयोग एवं समर्पण की भावना से इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी केंद्र में बहुत ही मजबूती के साथ आने जा रही है। इसके लिए सभी युवाओं को बधाई देता हूं। उन्होंने सभी युवओं से आह्वान करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा कांग्रेस के साथ जुड़े और पार्टी तथा राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें। मौके पर नूतन बाड़ा, अनूप बा, विनय टोप्पो, तिमुधियूस खाखा, नोर्बट बा, ईश्वर बड़ाईक, राधेश्याम प्रसाद, विनोद लकड़ा, नबोर डुंगडुंग, इम्तियाज अली, मनोज कुमार साहू, नवीन एक्का, पीटर टेटे, अनुप कुमार टोप्पो, जेम्स केरकेट्टा, बजरंग प्रसाद, सुदर्शन किण्डो, मनीष तिग्गा, सुमित किन्डो, प्रभात बाड़ा, मनोज मिंज, अनिल टेटे, विपिन्न बाधवार, अमित मिंज, अनिल सोरेंग, समीरा बा, अन्तोनिया टेटे, जोसफिन बिलुंग, लोरेंग टेटे, प्रमोद बा, दीपक एक्का, तरसियूस होरो, अनिल बाड़ा, एफ्रेम सोरेंग सहित अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।