रामगढ़: जिले के बारलंगा पंचायत में रविवार को कांग्रेस पार्टी ने जनसम्पर्क अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता निरंजन नायक व संचालन शंकर बेदिया ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद कांग्रेस नेता सह किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने कहा कि सरकार परिवहन नियमों में बदलाव करके जनता का शोषण कर रही है। ऐसे मनमानी जुर्माना वसूलना गलत है, इसलिए जल्द ही पार्टी एक आंदोलन करेगी।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कई चेकडैम बनाए गए हैं, जिसका एकमात्र उद्देश्य ठेकेदारी है। सभी बेकार है और आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इसका जवाब जरूर देगी। कहा कि हम लोगों को विधानसभा चुनाव की तैयारी तत्परता के साथ करनी होगी। जन समस्याओं को लेकर जनता के बीच जाना है। कहा कि कांग्रेस संघर्ष पर विश्वास करती है व अपने झारखंडियों की हक व अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेगी। उन्होंने इस दौरान बारलंगा पंचायत के सभी बूथों को मजबूत बनाने का निर्देश दिया। मौके पर जिलानी खान, झलकू बेदिया, गजानंद मुंडा, सलमान कादिर मनोज पांडे, अजीता राजू नायक, संजय गोराई, संतोष नायक, गुरुदेव बेदिया, नंदा मुंडा, सावन गोराई, निरंजन नायक, शंकर बेदिया, पारो देवी, गीता देवी, काजल देवी, शांति देवी, रीता देवी, गंगा मणि देवी, संजय गोराय सहित कई लोग मौजूद थे।